Comments

6/recent/ticker-posts

Rava dhokla recipe: मुलायम रवा ढोकला बनाने की आसान विधि

Rava dhokla recipe

wellhealthorganic.com Rava dhokla recipe: रवा ढोकला (सूजी ढोकला), यह सूजी से बनने वाला एक स्वादिष्ट नाश्ता है जो मुलायम और स्पंजी इडली के जैसा ही होता है, लेकिन यह इंस्टंट बन जाता है। इसे आम तौर पर हरी चटनी के साथ सुबह या शाम के नाश्ते में परोसा जाता है। इसे घर पर बनाने के लिए दो तरीके होते हैं, आप इसे या तो पारंपरिक रीति से फरमेंट करके या इनो फ्रूट सॉल्ट का उपयोग करके झटपट स्टाइल में बना सकते हैं। इस रेसिपी में इनो फ्रूट सॉल्ट का उपयोग किया गया है।

रवा ढोकला | Rava dhokla recipe

  • पूर्व तैयारियाँ का समय: 10 मिनट
  • पकाने का समय: 20 मिनट
  • कुल समय: 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए: 3

घोल के लिए सामग्री | Ingredients for batter

  1. 1 कप रवा (सूजी)
  2. 1 कप खट्टा दही
  3. 1/3 कप पानी
  4. 1 छोटा चम्मच इनो फ्रूट सॉल्ट
  5. 1 छोटा चम्मच + 1 छोटा चम्मच तेल
  6. नमक

तड़के के लिए सामग्री | Ingredients for Tadka

  1. 1 छोटा चम्मच तेल
  2. 1/2 छोटा चम्मच राई
  3. 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  4. 1/2 छोटा चम्मच तिल
  5. 1 छोटी हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  6. 4-5 करी पत्ते
  7. हरा धनिया

यह भी पढ़े : Jeera aloo recipe

रवा ढोकला बनाने की विधि | Rava dhokla recipe

स्टेप-1

एक बड़े कटोरे में रवा, दही, 1/3 कप पानी, और नमक डालें और अच्छे से मिलाएं। ध्यान रहे कि घोल में कोई गांठ नहीं रहनी चाहिए। इसे 15-20 मिनट के लिए सेट होने दें।

स्टेप-2

ढोकला बनाने के बर्तन (या कोई भी बड़ा मुंहवाला बर्तन) में 1 बड़ा गिलास पानी डालें और मध्यम आंच पर गरम होने दें। फिर 1 छोटा चम्मच तेल से ढोकला बनाने की थाली को चिकना करें। घोल में 1 छोटा चम्मच तेल और इनो फ्रूट सॉल्ट डालें।

स्टेप-3

अब घोल को 1 मिनट के लिए फूंटने दें। घोल की सतह पर बुलबुले दिखाई देने लगेंगे।

स्टेप-4

अब घोल को थाली में डालें। घोल थाली की १/२ इंच उचाई तक ही डालें। ढोकला बनाने के बर्तन में एक स्टैंड रखें और उसके ऊपर घोल से भरी थाली रखें। बर्तन को ढककर उसे ३ मिनट के लिए उच्च आंच पर और फिर १२ मिनट मध्यम आंच पर भाप में पकने दें।

स्टेप-5

15 मिनट के बाद, ढोकले में चाकू डालकर देखें, अगर चाकू चिपकता नहीं है तो ढोकला पक गया है। यदि चाकू चिपकता है तो और 2-3 मिनट के लिए भाप में पकने दें।

स्टेप-6

ढोकले के बर्तन से थाली बाहर निकालें और उसे 3-4 मिनट के लिए ठंडा होने दें। फिर उसे छोटे चोकोर टुकड़ों में काट लें।

स्टेप-7

तड़के के लिए एक छोटे पैन में 1 छोटा चम्मच तेल गरम करें। उसमें राई और जीरा डालें। जब राई फूटने लगे तो तिल, हरी मिर्च, और करी पत्ता डालें और कुछ सेकंड्स के लिए भूनें, फिर गैस बंद कर दें।

स्टेप-8

कटे हुए ढोकले के ऊपर तड़का डालें और उन्हें हरे धनिये से सजाएं। सूजी ढोकला तैयार है।

यह भी पढ़े : Mooli paratha recipe

सुझाव | Tips 

  • आप ऊपर दी गई रेसिपी में इनो फ्रूट सॉल्ट के बदले 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा डाल सकते हैं।
  • इनो डालने के बाद घोल को फूंटने और तुरंत ही थाली में डालें, अन्यथा ढोकले स्पंजी नहीं बनेंगे।
  • ढोकले को स्पंजी बनाने के लिए मध्यम आंच पर ही भाप में पकाएं। लंबे समय तक उच्च आंच पर भाप में न पकाएं।

स्वाद | Taste: खट्टा और मुलायम

परोसने के तरीके | To serve: इसे हरी धनिया की चटनी और टमाटर केचप के साथ परोसें। बच्चों के लिए वेजिटेबल ढोकला बनाने के लिए घोल में हरी मटर, कटी हुई गाजर, और कटी हुई शिमला मिर्च (टोटल ½ कप जितना) डालें। यह बच्चों के लंच बॉक्स के लिए एक आदर्श नाश्ता है।

Post a Comment

0 Comments