Comments

6/recent/ticker-posts

गुजराती खांडवी रेसिपी: स्वादिष्ट और आसान तरीके से बनाएं खांडवी

Khandvi Recipe

wellhealthorganic.com Khandvi Recipe: खांडवी एक पारंपरिक गुजराती व्यंजन है जिसे सुबह के नाश्ते में या भोजन के साथ एक साइड डिश के रूप में परोसा जाता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है, क्योंकि इसे बनाने में कम तेल का उपयोग होता है और बेसन को भाप में पकाया जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेसन और छाछ का घोल तैयार किया जाता है और फिर उसमें रोल बनाए जाते हैं। रोल के ऊपर तिल, करी पत्ता, जीरा, और राई का तड़का डाला जाता है। खांडवी के रोल बनाने के लिए थोड़ा खाना पकाने का अनुभव जरूरी होता है, लेकिन इस विधि में हमने खांडवी बनाने का आसान तरीका (खांडवी के नूडल्स) भी बताया है। इस विधि का पालन करके आप दो अलग-अलग तरीके से खांडवी बना सकते हैं।

गुजराती खांडवी की रेसिपी | Khandvi Recipe

  • पूर्व तैयारियों का समय: 5 मिनट
  • पकाने का समय: 30 मिनट
  • कुल समय: 35 मिनट
  • कितने लोगो के लिए: 3

घोल के लिए सामग्री | Ingredients for batter

  1. 1/2 कप बेसन (चने का आटा)
  2. 1 कप खट्टी छाछ
  3. 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  4. नमक

तड़के के लिए | For Tadka

  1. 1 चम्मच तिल
  2. 1/2 चम्मच राई (सरसों के बीज)
  3. 1/2 चम्मच जीरा
  4. 1 हरी मिर्च
  5. 10-15 करी पत्ते
  6. 2 चम्मच कसा हुआ नारियल
  7. 4 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  8. 2 चम्मच + 2 टीस्पून तेल

यह भी पढ़े : Jeera aloo recipe

नोंध | Note

  • खांडवी बनाने के लिए ताजा बेसन का उपयोग करें।
  • बेसन की ताजगी की जाँच करने के लिए, 1 टीस्पून बेसन को 1 टीस्पून पानी के साथ मिलाएं।

विधि-1: खांडवी के रोल बनाने के लिए | To make Khandvi Rolls

  1. एक बड़े कटोरे में बेसन, छाछ, हल्दी पाउडर और नमक ले लो। उसे हैंड ब्लेंडर (या मथानी) से अच्छी तरह मिला के घोल बना ले। ध्यान रहे की घोल में कोई गांठ ना रहे। एक बड़ी प्लेट या थाली को उलटा करके पीछे की सतह पर (या फॉयल के ऊपर) तेल लगाकर चिकना कर लें और एक तरफ रख दें।
  2. एक भारी तली वाली कड़ाई में घोल डाले और कम आंच पर पकाएं।
  3. गांठ न बनने के लिए, लगातार चमचे से घोल को हल्का-फुल्का करें।
  4. इसे तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए और बेसन की रवानी न बने।
  5. तुरंत ही पहले से तेल लगाई हुई थाली पर थोड़ा-थोड़ा घोल डालें और उसे सपाट चमचे से एक समान पतले परत में फैला दें।
  6. घोल की मात्रा के अनुसार इसी तरह सारा घोल 2-3 थाली में फैला दे।
  7. इसे 3-4 मिनट के लिए ठंडा होने दें ।
  8. चाकू का इस्तेमाल करके 2 इंच चौड़ी सीधी पट्टियों में काट लें।
  9. ध्यान से प्रत्येक पट्टी में से रोल बनाएं (स्विस रोल की तरह) और उन्हें एक परोसने की थाली में रख दें।
  10. एक छोटी कड़ाही में तड़के के लिये 2 टेबलस्पून तेल गर्म करें।
  11. उसमे राई डालें।
  12. जब राई तड़कने लगे तब जीरा, करी पत्ता और हरी मिर्च डाले और 30-40 सेकंड के लिए पकने दे।
  13. तिल डाले और जब तिल फूटने लगे तब कड़ाई को गैस से हटा दें।
  14. तैयार तड़का खांडवी के रोल के ऊपर डाले।
  15. रोलों पर कसा हुआ नारियल और कटा हुआ हरा धनिया छिड़कें।

यह भी पढ़े : Rava dhokla recipe

विधि-2 खांडवी के नूडल्स | Khandvi Noodles

  1. 1-4 स्टेप का पालन करें और घोल तैयार करें।
  2. घोल को लगभग 4-5 मिनट के लिए ठंडा होने दें।
  3. सेव बनाने का मशीन लें और उसमें मोटी सेव की जाली रखें।
  4. मशीन की भीतरी सतह और जाली को तेल से चिकनी करें।
  5. उसमें घोल डालें और मशीन को ढक्कन से बंद करें।
  6. मशीन के हैंडल को घुमाते हुए मशीन को चिकनी हुई थाली पर घुमाएं।
  7. नूडल्स को 3-4 मिनट के लिए ठंडा होने दें।
  8. अब नूडल्स को छोटे टुकड़ों में तोड़ कर एक परोसने के बड़े कटोरे में डालें।
  9. तड़का बनाइये और उसके ऊपर डालें।

सुझाव | Tips

  • घोल पक गया है या नहीं उसकी जाँच करने के लिए, थोड़ा सा घोल प्लेट पे फैला दे और उसे एक मिनट के लिए ठंडा होने दे।
  • अगर खट्टा छाछ उपलब्ध नहीं है, तो 1/4 कप खट्टा दही और 3/4 कप पानी को ब्लेंडर का उपयोग करके छाछ बना लें।
  • अगर छाछ पर्याप्त खट्टी नहीं है तो आप 2 टीस्पून नींबू का रस और सामान्य छाछ का उपयोग कर सकते है।
  • यदि आप पहली बार खांडवी बना रहे हैं तो मैं सुझाव दूंगा कि आप खांडवी के नूडल्स बनाएं क्योंकि यह रोल बनाने की तुलना में आसान है।

स्वाद | Taste: मुलायम और हल्का खट्ता

परोसने के तरीके | To serve: खांडवी को चाय या कॉफी के साथ नाश्ते में या एक साइड डिश के रूप में दोपहर या रात के खाने में परोसा जा सकता है। खांडवी के नूडल्स बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करने के लिए एकदम सही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ